बस-ट्रैक्टर टक्कर में युवक की मौत: गुस्साए ग्रामीणों ने बस जलाई; हाईवे पर चक्काजाम, तीन थानों की पुलिस ने संभाले हालात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के गरोठ रोड पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया—बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।
महाकाल दर्शन को जा रही बस ने मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली नंबर (DL01 VC 5919) की मिनी बस श्रद्धालुओं को लेकर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रही थी। तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास बस ने सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई।
ट्रॉली के नीचे दबा युवक, मदद में देरी बनी मौत की वजह
हादसे में ट्रैक्टर सवार विजय सोलंकी (21) ट्रॉली के नीचे दब गया। वह करीब एक घंटे तक फंसा रहा। आरोप है कि समय पर रेस्क्यू नहीं मिलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया।
चार घायल, दो की हालत गंभीर
हादसे में ट्रैक्टर सवार राजेश शर्मा, बस चालक शिवकुमार (निवासी अमृतसर), और यात्री बॉबी व धर्मेंद्र कुमार (निवासी दिल्ली) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
टोल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं भरा था, जिसे उज्जैन अनाज मंडी ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर को खाई से निकालने के लिए टोल प्लाजा से क्रेन बुलाई गई, लेकिन वह करीब एक घंटे देरी से पहुंची। इतना ही नहीं, क्रेन के पास आवश्यक उपकरण भी नहीं थे, जिससे रेस्क्यू में और देरी हुई। इसी लापरवाही से नाराज होकर ग्रामीण उग्र हो गए।
बस में आग, हाईवे पर जाम
गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर उसे आग के हवाले कर दिया। बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि, सभी यात्रियों को पहले ही सुरक्षित उतार लिया गया था और उन्हें अन्य वाहनों से उज्जैन भेज दिया गया।
तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
हंगामे की सूचना मिलते ही राघवी थाना प्रभारी काजल सिंह, घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल और पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
टोल प्रबंधन पर कार्रवाई का आश्वासन
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच व टोल प्रबंधन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम खत्म कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!