सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह स्वयं भी सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही आंदोलन का समर्थन करती रही है और आगे भी समर्थन जारी रहेगा।
ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सीजेपी समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहे। मंगलवार सुबह समर्थकों ने प्रदर्शन स्थल की साफ-सफाई भी की। इस बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई में घायल हुए समर्थकों से माफी मांगी।
सहयोगी दलों से एकजुट होने की अपील
कोलकाता में बिरला तारामंडल के पास आयोजित तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ सभी दल के बैनर तले एकजुट हों। मुझमें कोई अहंकार नहीं है और मैं दूसरों से भी आग्रह करती हूं कि वे आपसी मतभेद भुलाकर साथ आएं।
हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस या माकपा का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के लिए एक राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
बागी नेताओं को लेकर भी सख्त संदेश
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी छोड़ने वाले या विश्वासघात करने वाले नेताओं की दोबारा वापसी नहीं होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के अहंकार से बड़ी है और लोकतांत्रिक ताकतों को साझा लक्ष्य के लिए साथ आना चाहिए।
राजनीतिक मायने
राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और माकपा के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। ऐसे में ममता बनर्जी की यह अपील आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!