मामा लोका कैफे में शाकाहारियों को परोस दिया चिकन रिंग्स: धार्मिक भावनाएं हुईं आहत; विरोध करने पर वेटर ने सबूत मिटाने के लिए प्लेट छीन ली
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मामा लोका कैफे में लापरवाही और ग्राहकों से बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। शाकाहारी खाना खाने पहुंचे युवाओं को अनियन रिंग्स की जगह कथित तौर पर चिकन रिंग्स परोस दिए गए। जब ग्राहकों ने आपत्ति जताई तो प्रबंधन ने बजाय अपनी गलती मानने के विवाद कर धक्का-मुक्की की। वेटर ने सबूत मिटाने के इरादे से प्लेट छीन ली। मामले की शिकायत करने जब फरियादी तुकोगंज थाने पहुंचा तो पुलिस ने आवेदन लेकर टरका दिया।
पीड़ित अमोल पाटकर ने बताया वह अपनी महिला मित्रों के साथ उक्त कैफे में गए थे। उन्होंने अनियन रिंग्स का ऑर्डर दिया, लेकिन वेटर द्वारा चिकन रिंग्स सर्व कर दिए गए। स्वाद अलग लगने पर जब स्टाफ से पूछा तो उन्होंने पहले इसे शाकाहारी बताकर गुमराह किया।
जब विवाद बढ़ा, तो वेटर ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से टेबल से प्लेट छीन ली। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर स्टाफ ने उनसे धक्का-मुक्की की और महिला मित्रों से अभद्र व्यवहार किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया वह ब्राह्मण समाज से हैं और कैफे स्टाफ की इस हरकत से उनके धर्म व मर्यादा को ठेस पहुंची है।
हैरान करने वाली बात यह कि इतनी बड़ी घटना और साक्ष्यों के बावजूद तुकोगंज पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस केवल आवेदन लेकर मामले को टाल रही है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!