खबर
Top News

मालवांचल विश्वविद्यालय के छात्रों पर हमले का आरोप: कुलपति ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से की निष्पक्ष जांच की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
मालवांचल विश्वविद्यालय के छात्रों पर हमले का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
मालवांचल विश्वविद्यालय, इंदौर ने 19 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर के पास स्थित ‘चौधरी रेस्टोरेंट एवं मार्केट’ में हुई कथित मारपीट, छात्राओं से अभद्रता, छात्रों पर हमले और छात्र के अपहरण के प्रयास के मामले में मुख्यमंत्री, पुलिस अधिकारियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से भेजे गए पत्र में घटना को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया गया है कि स्थानीय असामाजिक तत्वों द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, चिकित्सा स्नातकोत्तर छात्राओं और स्टाफ सदस्यों के साथ सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। विश्वविद्यालय ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

भोजन करने गए विद्यार्थियों से विवाद का आरोप
विश्वविद्यालय के पत्र के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को कुछ विद्यार्थी, जिनमें इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पीजी मेडिकल पाठ्यक्रम की छात्राएं भी शामिल थीं, विश्वविद्यालय परिसर से करीब 100 मीटर दूर स्थित चौधरी रेस्टोरेंट एवं मार्केट में भोजन के लिए गए थे।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों द्वारा छात्राओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। छात्रों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान छीनने का आरोप लगाया गया है।

सूचना मिलने पर पहुंचे छात्रों और स्टाफ पर हमला
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद जब अन्य विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।

पत्र में दावा किया गया है कि हमलावरों ने भाग रहे विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का पीछा करते हुए माउंट लिटेरा स्कूल तक पहुंच गए, जिससे स्कूल में मौजूद बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हुआ।

छात्र बलराम शर्मा के अपहरण का आरोप
विश्वविद्यालय ने अपने पत्र में छात्र बलराम शर्मा के साथ हुई घटना को भी गंभीर बताते हुए आरोप लगाया है कि उसे जबरन वाहन की डिक्की में बंद कर ले जाने का प्रयास किया गया। पत्र के अनुसार, छात्र किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकलने में सफल रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में अपहरण और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में जांच की मांग की है।

FIR में तथ्यों को कम करके दिखाने का आरोप
कुलपति ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के बाद विद्यार्थियों द्वारा थाना खुड़ैल में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रारंभ में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में विरोध और प्रयासों के बाद एफआईआर दर्ज हुई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाया है कि दर्ज एफआईआर में घटना की गंभीरता को कम करके दर्शाया गया है और वास्तविक तथ्यों को शामिल नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

CCTV और मोबाइल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की बात
विश्वविद्यालय ने कहा है कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज स्थानीय लोगों के मोबाइल फोन और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हैं। प्रशासन ने इन्हें जांच में शामिल कर वास्तविक तथ्यों की पुष्टि करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को भेजा पत्र
मालवांचल विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री, इंदौर संभाग के आईजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की है कि मामले की वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए। सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाए।

छात्र बलराम शर्मा के कथित अपहरण और हत्या के प्रयास की अलग से जांच की जाए। चौधरी रेस्टोरेंट क्षेत्र और माउंट लिटेरा स्कूल के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाए। एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच की जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि वह जांच में पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। पत्र में विद्यार्थियों, स्टाफ, मरीजों और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 15 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 15 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 15 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 15 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 15 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 15 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 15 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 15 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 16 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 16 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 16 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 16 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 16 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 16 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 16 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 16 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 16 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 16 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!