लोकायुक्त की बड़ी ट्रैप कार्रवाई: रिश्वत लेते नगर निगम की वार्ड प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार; एक अन्य कर्मचारी को भी आरोपी बनाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम की एक वार्ड प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी पर संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए वार्ड प्रभारी को ट्रैप किया। मामले में एक अन्य कर्मचारी को भी आरोपी बनाया गया है।
संबल योजना की राशि के बदले मांगे थे 20 हजार रुपए
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, राम मंदिर के पास पहली गली, ग्राम लिंबोदी निवासी 22 वर्षीय आशीष चौधरी ने 17 जुलाई 2026 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि उनके पिता के निधन के बाद संबल योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने के बदले नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी।
सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान आरोपियों ने रिश्वत की राशि 15 हजार रुपए तय की और इसे तीन किस्तों में लेने पर सहमति जताई।
5 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सत्यापन के बाद गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में निरीक्षक प्रतिभा तोमर के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान भंवरकुआं स्थित डीडी गार्डन के पीछे की गली में नगर निगम जोन-13 की वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
लोकायुक्त ने इस मामले में दो आरोपियों संध्या पथरोड (40), वार्ड प्रभारी, मस्टर कर्मी, जोन क्रमांक-13, नगर निगम इंदौर।
हरभजन सिंह सलूजा, वार्ड प्रभारी सहायक, जोन क्रमांक-13, नगर निगम इंदौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महानिदेशक के निर्देश पर कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि महानिदेशक योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत यह ट्रैप ऑपरेशन किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक प्रतिभा तोमर सहित आरक्षक राकेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह बघेल, मनीष माथुर, आशीष नायडू, आदित्य सिंह भदौरिया और सतीश यादव की टीम शामिल रही।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!