वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में स्टीमर डूबा; 10 पर्यटकों की मौत, कई लापता, मदद के लिए पहुंची सेना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मथुरा।
वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में पर्यटकों से भरा एक प्राइवेट स्टीमर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल और कुछ लापता बताए जा रहे हैं।
पंजाब के विभिन्न शहरों से घूमने आए थे पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब के विभिन्न शहरों से घूमने आए थे। हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित है।
राहत और बचाव कार्य शुरू
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर सेना की टीम पहुंच गई है, वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम भी गाजियाबाद से वृंदावन पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि
डीआईजी शैलेश पांडेय के अनुसार, पर्यटक दो स्टीमर में सवार थे, जिनमें से एक अचानक पलट गया। उस स्टीमर में करीब 25 से 27 लोग सवार थे। अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश जारी है।
क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टीमर की क्षमता केवल 15 लोगों की थी, लेकिन उसमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। हादसे के बाद स्टीमर पूरी तरह नदी में डूब गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
तेज हवा चल रही थी
प्रत्यक्षदर्शी पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि घटना के समय तेज हवा चल रही थी। नदी के बीच पहुंचते ही स्टीमर अनियंत्रित हो गया और उसकी रफ्तार बढ़ गई। इसी दौरान वह पीपा पुल (पॉन्टून ब्रिज) से टकराकर पलट गया।
यात्रियों के पास नहीं थी लाइफ जैकेट
वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। उनका कहना है कि न तो स्टीमर चालक और न ही यात्रियों के पास लाइफ जैकेट थी, जिससे हादसे में जान-माल का नुकसान बढ़ गया।
फिलहाल प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!