आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम: चार संदिग्ध गिरफ्तार; विदेशी पिस्तौल, कारतूस व मोबाइल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में कथित आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को विफल करने का दावा करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे कथित आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर दिल्ली में हमले की तैयारी कर रहे थे। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पंजाब और दिल्ली से हुई गिरफ्तारी
स्पेशल सेल के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह (23), गुरजंत सिंह (22), साजन सिंह (28) और गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपी पंजाब के निवासी हैं, जबकि एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विदेशी पिस्तौल, कारतूस और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी निर्मित आधुनिक पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि आरोपी विदेशी नंबरों के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहते थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच सकें।
ड्रोन से हथियार पहुंचाने का आरोप
स्पेशल सेल के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस मॉड्यूल तक भारत-पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाई गई थी। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!