बड़ी सफलता: प्रदेश में विकसित हुई पहली स्वदेशी वैक्सीन; मंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देश में पशुधन संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (निहसाद) ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) के खिलाफ देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर ली है।
इस वैक्सीन को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित किया।निहसाद द्वारा विकसित यह वैक्सीन एमए-104 (MA-104) सेल लाइन तकनीक पर आधारित है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह उपलब्धि देश में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रोकथाम, सूअर पालन उद्योग की सुरक्षा और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
अत्यंत संक्रामक और घातक वायरल रोग
अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूअरों में फैलने वाला एक अत्यंत संक्रामक और घातक वायरल रोग है, जिससे बड़ी संख्या में पशुओं की मृत्यु हो सकती है। अब तक इस बीमारी की रोकथाम के लिए भारत के पास स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी।
निहसाद की इस उपलब्धि से न केवल आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि भविष्य में देशभर में बीमारी के नियंत्रण और सूअर पालन क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्वदेशी वैक्सीन के विकास से पशु स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी और भारत जैव-सुरक्षा एवं पशु रोग नियंत्रण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।
संबंधित समाचार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!