राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका: उम्मीदवार का नामांकन पत्र किया खारिज; बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के चुनाव में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया। यह फैसला भाजपा की ओर से उठाई गई आपत्ति के बाद लिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उम्मीदवार ने नामांकन पत्र में एक लंबित न्यायिक मामले की जानकारी नहीं दी।
भाजपा ने उठाया था जानकारी छिपाने का मुद्दा
भाजपा का आरोप था कि तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एक न्यायालय में लंबित मामले का उल्लेख नामांकन दस्तावेजों में नहीं किया गया। इस संबंध में चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपत्ति दर्ज कराई गई थी। रिटर्निंग ऑफिसर ने मामले की जांच के बाद नामांकन निरस्त करने का निर्णय लिया।
कांग्रेस ने आरोपों को बताया निराधार
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके अनुसार संबंधित मामले में केवल न्यायालय की ओर से नोटिस जारी हुआ था, जिसे आपराधिक प्रकरण नहीं माना जा सकता।
विधानसभा परिसर में हंगामा
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी बहस और नारेबाजी देखने को मिली। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष तक पहुंचने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
कांग्रेस ने विधायकों को किया शिफ्ट
राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु भेजने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार चार्टर्ड विमान से पार्टी के 38 विधायक और अन्य पदाधिकारी बेंगलुरु रवाना हुए। बाद में अन्य विधायकों के लिए भी अलग उड़ान की व्यवस्था की गई।
राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। अब कांग्रेस आगे कानूनी और राजनीतिक स्तर पर क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। वहीं भाजपा इस फैसले को चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता से जोड़कर देख रही है।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!