डिवाइडर पेंटिंग में हुआ बड़ा घोटाला पानी पड़ते ही धुल गया सरकारी रंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

निगम के भ्रष्टाचार का खुलासा, घटिया पेंटिंग पर एमआईसी मेंबर ने अधिकारियों को फटकारा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छ सर्वेक्षण के नाम पर शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। शहर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर से एबी रोड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सेंट्रल डिवाइडर की रंगाई-पुताई की गुणवत्ता पर उस समय बड़े सवाल खड़े हो गए जब निरीक्षण के दौरान पानी का एक छिड़काव पड़ते ही डिवाइडर पर किया गया पेंट बहने लगा।
इस दौरान वहां उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की पाई गई।
इस धांधली का खुलासा एमआईसी मेंबर और पार्षद राजेंद्र राठौर ने मौके पर पहुंचकर किया। उन्होंने न केवल निरीक्षण किया, बल्कि डिवाइडर पर पानी डालकर उसकी हकीकत सबके सामने रखी।
जैसे ही थोड़ा सा पानी डाला गया, पेंट पूरी तरह से धुल गया और डिवाइडर की असल सूरत सामने आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि कुछ स्थानों पर पेंट इतना घटिया था कि वह बहकर दूसरे रंगों के साथ मिलकर बदरंग हो चुका था।
राठौर ने तुरंत मौके पर संबंधित ठेकेदार को तलब किया। राठौर ने अधिकारियों के सामने ही पेंट धुलवाकर भ्रष्टाचार का सीधा सबूत पेश किया और कार्य में बरती गई लापरवाही के लिए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार कर रहे सरकारी धन का दुरुपयोग
जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि यह केवल एक स्थान की समस्या नहीं है, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी स्वच्छता सर्वेक्षण की आड़ में इसी तरह की बंदरबांट की जा रही है।
पिछले कुछ दिनों के दौरान बापट चौराहा से राजीव आवास विहार जाने वाले मार्ग पर किए गए कार्यों में भी इसी प्रकार की घटिया सामग्री और रंग का उपयोग पाया गया था।
इन अनियमितताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
शहर की सुंदरता और स्वच्छता से समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे: इस गंभीर मामले पर नाराजगी जताते हुए राजेंद्र राठौर ने नगर निगम कमिश्नर को रिपोर्ट तलब करने और इस पूरे भ्रष्टाचार की गहन जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद नगर निगम के गलियारों में हड़कंप मच गया है और ठेकेदारों तथा संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!