खबर
Top News

हनीट्रैप गैंग में बड़ा खुलासा: इस संगठन का संस्थापक निकला मास्टरमाइंड; अब तक इतने गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 1:34 pm
शेयर करें:
हनीट्रैप गैंग में बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन में सामने आए हनीट्रैप और फिरौती गिरोह मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। नानाखेड़ा थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह का कथित मास्टरमाइंड लोकेश शर्मा खुद को 'दबंग हिंदू सेना' नामक संगठन का संस्थापक बताकर लोगों पर रौब जमाता था।

पुलिस का दावा है कि उसने इसी पहचान का इस्तेमाल कर एक संगठित गैंग तैयार किया, जो लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे लाखों रुपए की वसूली करता था। अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक युवती समेत दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

शंकरपुर के युवक को भी बनाया था शिकार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हैदर पटेल के अलावा इसी गिरोह ने शंकरपुर क्षेत्र के एक अन्य युवक को भी हनीट्रैप में फंसाकर उससे रुपए ऐंठे थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने इसी तरीके से कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और क्या प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया।

संगठन के नाम का इस्तेमाल कर बनाता था दबाव
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा खुद को 'दबंग हिंदू सेना' का संस्थापक बताता था। पुलिस के अनुसार वह इस पहचान का उपयोग लोगों में डर पैदा करने और अपने साथियों के साथ दबाव बनाने के लिए करता था।

हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि संगठन के नाम का इस्तेमाल केवल लोगों को भयभीत करने के लिए किया गया था या संगठन की इस मामले में कोई अन्य भूमिका भी थी।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर हनीट्रैप
पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार गिरोह पहले ऐसे लोगों की पहचान करता था, जिनके पास हाल ही में बड़ी रकम आई हो या जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए आसानी से फंसाया जा सके।

इसके बाद गिरोह से जुड़ी युवती फर्जी पहचान बनाकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती करती और मुलाकात तय करती। जैसे ही पीड़ित तय स्थान पर पहुंचता, गैंग के सदस्य उसका अपहरण कर लेते।

इसके बाद उसके साथ मारपीट की जाती, अश्लील वीडियो बनाए जाते और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी जाती।

हैदर पटेल से भी मांगी थी करोड़ों की फिरौती
पुलिस के मुताबिक, इसी तरीके से कंस्ट्रक्शन कारोबारी हैदर पटेल को भी जाल में फंसाया गया था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह आरोपी हैदर को पाकीजा क्षेत्र के पास छोड़कर आए थे। इस दौरान आरोपियों ने हैदर के पिता से 5 लाख रुपये वसूल लिए थे, जबकि बाकी रकम बाद में लेने की योजना थी।

तीन कारें जब्त, दो आरोपी अब भी फरार
टीआई नरेंद्र यादव के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हैदर की कार बरामद कर ली है, जिसे बाकी रकम मिलने के बाद लौटाने की योजना थी। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई दो अन्य कारें भी जब्त कर ली गई हैं। इस मामले में अंजलि ठाकुर और दीपक राजपूत अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुराने मामलों की भी होगी जांच
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें आरोपी पीड़ित को उसके पिता के हवाले करते दिखाई दे रहे हैं। अब जांच टीम शंकरपुर की वारदात समेत गिरोह से जुड़े पुराने मामलों की फाइलें भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया।

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपी 26 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में इस संगठित गिरोह से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

7 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

11 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

17 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

38 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

44 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!