पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: जांच एजेंसी ने इसको दी क्लीनचिट, बोली-पेपर चोरी या लीक के सबूत नहीं मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बीच 2024 के चर्चित NEET-UG पेपर लीक मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने स्पष्ट किया है कि मामले में बिहार पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी बनाए गए संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के खिलाफ जांच के दौरान प्रश्नपत्र चोरी करने या उसे लीक करने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले।
CBI ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि विस्तृत जांच के बाद एजेंसी को संजीव मुखिया की भूमिका को लेकर ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिससे उसे प्रश्नपत्र चोरी या लीक की साजिश में सीधे तौर पर शामिल साबित किया जा सके।
बिहार पुलिस ने बनाया था मुख्य आरोपी
इस मामले की शुरुआती जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने की थी। जांच के दौरान संजीव मुखिया पर पेपर लीक में शामिल होने का संदेह जताते हुए उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था।
EOU का मानना था कि संजीव पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में संदिग्ध भूमिका निभा चुका है। इसी आधार पर उसे इस मामले में भी आरोपी बनाया गया।
उस समय संजीव मुखिया फरार था। करीब 11 महीने बाद बिहार पुलिस ने उसे एक अन्य पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में NEET प्रकरण में भी उसे आरोपी बनाया गया।
CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 45 आरोपियों के नाम
मामले की जांच बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद CBI को सौंप दी गई। एजेंसी ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 45 आरोपियों के नाम शामिल हैं।
CBI के अनुसार, जांच के दौरान प्रश्नपत्र की चोरी, उसके वितरण और उससे लाभ उठाने वाले अभ्यर्थियों की पहचान की गई है। एजेंसी ने पूरे नेटवर्क की भूमिका का विश्लेषण कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट प्रस्तुत की है।
संजीव मुखिया को मिली जमानत, लेकिन जेल से नहीं होगी रिहाई
CBI जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद संजीव मुखिया को इस मामले में जमानत मिल चुकी है। हालांकि वह फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेगा, क्योंकि उसके खिलाफ सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक से जुड़े एक अन्य मामले में भी मुकदमा दर्ज है।
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला
NEET-UG 2024 पेपर लीक का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना था। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की थी, जिसके बाद मामले की जांच CBI को सौंप दी गई थी।
अब CBI के इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पेपर चोरी, लीक और उससे लाभ उठाने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!