नशीली कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा: 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार; ऐसे चल रहा था पूरा नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित 49,920 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप बरामदगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जयपुर में छिपकर रह रहा था
आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को भ्रमित करता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के जयपुर में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी अपने एक परिचित से मिलने बैतूल आने वाला है।
पूरे नेटवर्क का था अहम हिस्सा
इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम गांधी नगर क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध कफ सिरप फैक्ट्री से जुड़ा हुआ था और वह पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
दुकान से एक भी बोतल बरामद नहीं हुई
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि बागसेवनिया स्थित सुरेंद्र पैलेस में अर्जुन ट्रेडर्स के नाम से प्राप्त ड्रग लाइसेंस का इस्तेमाल ऑनरेक्स कफ सिरप की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज तैयार करने में किया जा रहा था।
हालांकि मौके पर जांच के दौरान दुकान से एक भी बोतल बरामद नहीं हुई, जिससे संदेह गहरा गया कि लाइसेंस का उपयोग केवल अवैध कारोबार को वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था।
फर्जी दस्तावेजों से चल रहा था पूरा नेटवर्क
एसटीएफ को आशंका है कि लाइसेंस और कागजी रिकॉर्ड के जरिए अवैध सप्लाई चेन को छिपाया जा रहा था। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
5 दिन की रिमांड पर आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसटीएफ अब उससे तस्करी के नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
स्थानीय पुलिस पर भी उठे सवाल
मामले के सामने आने के बाद गांधी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। जिस इलाके में अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वहां लंबे समय तक नशीली कफ सिरप का कारोबार चलता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं लग सकी। इससे निगरानी व्यवस्था और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
और गिरफ्तारियों के संकेत
एसटीएफ का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान प्रदेशभर में फैले नशीली कफ सिरप तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना भी जता रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!