पुलिस में बड़ा फेरबदल: भंवरकुआं, अन्नपूर्णा और सदर बाजार थानों को मिले नए टीआई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस विभाग में थाना प्रभारी स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। डीसीपी मुख्यालय के आदेश पर शहर के तीन प्रमुख थानों-भंवरकुआं, अन्नपूर्णा और सदर बाजारमें नए टीआई की नियुक्ति की गई है, जबकि वर्तमान प्रभारियों को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है।
संवेदनशील भंवरकुआं थाने की कमान संतोष दूधी को
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर भंवरकुआं थाने की जिम्मेदारी अब संतोष दूधी को सौंपी गई है। यह क्षेत्र छात्र बहुल होने के साथ-साथ संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
अन्नपूर्णा और सदर बाजार में भी नए चेहरे
वहीं, हित गोपाल यादव को अन्नपूर्णा थाना प्रभारी बनाया गया है। वे पहले भंवरकुआं थाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन अंततः उन्हें यहां पदस्थ किया गया, जहां उन्होंने अजय नायर की जगह ली है। इसी क्रम में पीएल शर्मा को सदर बाजार थाने की कमान सौंपी गई है। वे पहले हीरानगर से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजे गए थे और तब से नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे।
पुराने प्रभारियों को क्राइम ब्रांच भेजा गया
फेरबदल के तहत भंवरकुआं से राजकुमार यादव, अन्नपूर्णा से अजय नायर और सदर बाजार से यशवंत बड़ोले को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया गया है। हालांकि इसे नियमित विभागीय प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों के कामकाज और आम जनता से सीमित संवाद को लेकर विभाग में कुछ समय से असंतोष भी था।
प्रशासनिक कसावट की कोशिश
इस फेरबदल को शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। नए टीआई से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग, जनसंपर्क और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देंगे।
संबंधित समाचार

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!