मतदाता सूची पर बड़ा सवाल: उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिलहाल टल गए हैं। वार्ड 60 में हाईकोर्ट के आदेश से पहले ही रोक लगी थी, जबकि अब राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्ड 58 का चुनाव भी स्थगित कर दिया है।
दोनों वार्डों की मतदाता सूची को लेकर मिली शिकायत और जिला प्रशासन-पुलिस की रिपोर्ट के बाद आयोग ने यह फैसला लिया है।
शिकायत सही मिली, पुलिस ने जताई कानून-व्यवस्था की आशंका
मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत के बाद इंदौर जोन-1 के DCP से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराया गया तो कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
रिपोर्ट और प्रशासनिक जानकारी के आधार पर आयोग ने पहले मतदाता सूची की जांच और सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। यानी फिलहाल चुनाव से ज्यादा प्राथमिकता मतदाता सूची को दुरुस्त करने को दी गई है।
मौके पर जाकर होगा मतदाता सूची का सत्यापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्ड 58 और 60 की मतदाता सूचियों की दोबारा जांच और भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
सत्यापन के दौरान यह देखा जाएगा कि सूची में दर्ज मतदाताओं की जानकारी सही है या नहीं और कहीं फर्जी अथवा गलत नाम तो शामिल नहीं हैं। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को प्रेक्षक नियुक्त किया जाएगा।
जांच पूरी होने के बाद तय होगा चुनाव कार्यक्रम
मतदाता सूची का सत्यापन और सुधार पूरा होने के बाद ही दोनों वार्डों में उपचुनाव की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
आयोग के इस फैसले के बाद अब चुनावी प्रक्रिया से पहले मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
संबंधित समाचार

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!