नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जा रहे थे खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी स्कॉर्पियो से 1 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने वाहन में सवार हरियाणा के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
स्कॉर्पियो और दो एंड्रॉयड मोबाइल किए जब्त
आरोपियों के कब्जे से अफीम के अलावा करीब 20 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो और दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में बादरी-बूढ़ा रोड स्थित बांसखेड़ी फंटा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के बोनट के अंदर बने विशेष स्थान पर छिपाकर रखी गई अफीम बरामद हुई।
1.65 लाख रुपए का नशा बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर (26) और आशीष (22), निवासी चरखी दादरी (हरियाणा) के रूप में हुई है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 1.65 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह अफीम नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के लिलदा निवासी मुकेश से लेकर आए थे। पुलिस ने मुकेश को भी मामले में आरोपी बनाया है। वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
थाना प्रभारी राजेंद्र पवार ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए लग्जरी एसयूवी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ा है। ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!