नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 पेटी अंग्रेजी शराब और लोडिंग वाहन जब्त; आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़गोंदा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 63 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक लोडिंग वाहन जब्त किया है। मामले में वाहन चालक, उसका साथी और वाहन मालिक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को 4 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग का लोडिंग वाहन इंदौर से मानपुर की ओर फोरलेन मार्ग से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर बड़गोंदा पुलिस ने नांदेड-थवलाय ब्रिज के पास यात्री प्रतीक्षालय के सामने घेराबंदी की।
जैसे ही संदिग्ध अशोक लीलैंड लोडिंग वाहन (MP09GG5184) वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार दो व्यक्ति वाहन छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
गुप्त तरीके से छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब
वाहन की तलाशी लेने पर पीछे लोहे की चादर लगाकर गुप्त तरीके से छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब। जब पुलिस ने उसे हटाकर जांच की तो अंदर बड़ी मात्रा में शराब रखी मिली।
जब्त सामग्री
53 पेटी माउंट बीयर 6000 (कीमत 1,74,264 रुपए), 10 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की (कीमत 85,000 रुपए), अशोक लीलैंड लोडिंग वाहन MP09GG5184 (कीमत लगभग 5 लाख) कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 7 लाख 59 हजार रुपए आंकी गई है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने वाहन चालक, उसके अज्ञात साथी और वाहन मालिक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश वास्कले, उप निरीक्षक किशोर शारदे तथा उप निरीक्षक जगदीश डाबर की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों की तत्परता से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!