पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब से भरी कार की जब्त; होटल संचालक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
सिटी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक वैगनआर कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 35 पेटी देशी शराब बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी संजय शर्मा को सूचना मिली थी कि ग्वालियर से एक कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर डबरा की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पिछोर पुल के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वैगनआर कार को रोक लिया।
तलाशी में मिली 35 पेटी देशी शराब
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 35 पेटी देशी शराब रखी मिली। पुलिस ने मौके से शराब और कार को जब्त कर लिया। चालक की पहचान डबरा की दीदार कॉलोनी निवासी सुनील सिकरवार के रूप में हुई है।
होटल में बेचने के लिए लाई थी शराब
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक होटल संचालित करता है और होटल में बिक्री के लिए शराब ग्वालियर से खरीदकर डबरा ला रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस स्रोत से खरीदी गई और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो नहीं है।
1.17 लाख रुपए का माल जब्त
पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब और वैगनआर कार की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.17 लाख रुपए है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब शराब की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!