वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इतने किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; स्कूटी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत द्वारकापुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की है।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में द्वारकापुरी थाना पुलिस द्वारा बैक ट्रैकिंग और सूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।
3 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर अहीरखेड़ी स्थित दिग्विजय मल्टी क्षेत्र में पहुंचने वाला है और क्षेत्र में उसकी बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।
कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। वहीं आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की एक स्कूटी भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धीरेन्द्र पाल (42 वर्ष) निवासी प्रजापत नगर, थाना द्वारकापुरी, इंदौर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना द्वारकापुरी में अपराध क्रमांक 436/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी से गांजे के स्रोत, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। जब्त सामग्री- 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹2 लाख)। सफेद रंग की स्कूटी (कीमत लगभग ₹60 हजार)
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, उप निरीक्षक रामगोपाल वर्मा, प्रधान आरक्षक अभिषेक पवार, तनमय तोमर, आरक्षक शिवपाल सोलंकी, के.सी. शर्मा एवं द्वारकापुरी थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!