फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही: नवरात्रि में ब्राह्मण परिवार को वेज की जगह डिलीवर कर दिया नॉनवेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि के दौरान जोमैटो फूड डिलीवरी द्वारा गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक मोबाइल व्यवसायी के वेज ऑर्डर में नॉनवेज डिश निकलने से परिवार आहत हो गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
यह है पूरा मामला
गुलाबबाग निवासी राहुल तिवारी ने रविवार शाम जोमैटो के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक (रोटी, बटर पनीर, चावल) के साथ चिली पनीर ऑर्डर किया था। इसके लिए उन्होंने 363 रुपए का भुगतान भी किया। करीब 15 मिनट में ऑर्डर डिलीवर हो गया।
चिली पनीर की जगह निकला चिकन
परिवार ने जब पैकेट खोला, तो कॉम्बो आइटम सही मिले, लेकिन चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। नवरात्रि में पूजा और व्रत के माहौल के बीच यह देखकर परिवार स्तब्ध रह गया।
रेस्टोरेंट ने गलती मानी, लेकिन पार्सल लेने से इनकार
पीड़ित के अनुसार, संबंधित नाइट किंग रेस्टोरेंट (महालक्ष्मी नगर) से संपर्क करने पर प्रबंधन ने गलती से गलत डिलीवरी होने की बात स्वीकार की, लेकिन पार्सल वापस लेने से इनकार कर दिया।
कंपनी ने किया रिफंड
शिकायत के बाद ज़ोमैटो ने 363 रुपए रिफंड कर दिए, लेकिन परिवार ने नॉनवेज पार्सल को घर से बाहर ही रख दिया।
थाने में की शिकायत
सोमवार को राहुल तिवारी ने लसूड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि ब्राह्मण परिवार होने के कारण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
कंज्यूमर फोरम जाने की तैयारी
उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और कंज्यूमर फोरम में भी जाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!