हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच तीन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों को लेकर राहत की खबर है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने 31 अगस्त को जमीन अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं।
इसके साथ ही इन परियोजनाओं पर लगी अंतरिम रोक और यथास्थिति के आदेश हटने का रास्ता साफ हो गया है।इनमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास चौड़ीकरण, इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन रोड और हरिफाटक फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) शामिल हैं। जमीन मालिकों ने अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़ी आपत्तियां उठाते हुए निर्माण रोकने की मांग की थी।
मुआवजे के विवाद के लिए अलग कानूनी रास्ता
हाईकोर्ट ने कहा कि यदि किसी जमीन मालिक को मुआवजे या अवॉर्ड को लेकर आपत्ति है तो उसके लिए कानून में अलग प्रक्रिया उपलब्ध है।
ऐसे मामलों में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून की धारा 64 के तहत कानूनी उपाय अपनाया जा सकता है। केवल मुआवजे के विवाद के आधार पर बड़े सार्वजनिक प्रोजेक्ट को रोकना उचित नहीं होगा।
ग्रीनफील्ड रोड का काम भी आगे बढ़ेगा
इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना में करीब 1,568 प्रभावित लाभार्थी जुड़े हैं। इनमें से 1,300 से अधिक लोग अवॉर्ड और मुआवजा स्वीकार कर चुके हैं।
कुछ जमीन मालिकों ने अधिग्रहण प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने माना कि बताई गई प्रक्रियागत कमियां इतनी गंभीर नहीं हैं कि पूरे अधिग्रहण को रद्द किया जाए। परियोजना के सार्वजनिक महत्व और सिंहस्थ की समयसीमा को भी ध्यान में रखा गया।
हरिफाटक ROB पर भी राहत
हरिफाटक फोरलेन ROB के मामले में भी कोर्ट ने निर्माण रोकने से इनकार किया। रिकॉर्ड के अनुसार करीब 4.81 करोड़ रुपए का मुआवजा कलेक्टर के पास जमा कराया जा चुका है। कोर्ट ने कहा कि मुआवजे को लेकर विवाद होने पर संबंधित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
सिंहस्थ की कनेक्टिविटी को मिलेगा फायदा
तीनों परियोजनाएं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क और रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
बायपास चौड़ीकरण और ग्रीनफील्ड फोरलेन से यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, जबकि हरिफाटक ROB शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद करेगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!