कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: यूसीसी बिल को मिली मंजूरी; विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी विधेयक-2026 के प्रारूप (ड्राफ्ट) को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
सदन में प्रस्तुत किया जाएगा
अब इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में चर्चा और पारित कराने के लिए सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। कैबिनेट के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार इस विधेयक को विधानसभा में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
स्वीकृति मिलने के बाद आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी
उन्होंने कहा कि समानता भारतीय संस्कृति और सभ्यता की मूल भावना रही है और इसी सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा में विधेयक पर विस्तार से चर्चा होगी और सदन की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उत्तराखंड में लागू किया जा चुका है यूसीसी
वर्तमान में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की जा चुकी है। वहीं गुजरात और असम में भी यूसीसी से संबंधित विधेयक पारित किए जा चुके हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश इस दिशा में आगे बढ़ने वाला प्रमुख राज्य बनने की ओर अग्रसर है।
भोपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का भी उल्लेख किया
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने भोपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भोपाल का इतिहास परमार राजवंश और राजा भोज से जुड़ा है तथा यह क्षेत्र प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने गोंड शासकों मदन शाह और संग्राम शाह के योगदान का भी स्मरण किया।
इनका भी किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में रानी कमलापति के संघर्ष, राजा निजाम शाह की हत्या और बाद में दोस्त मोहम्मद खान के शासनकाल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भोपाल का इतिहास विभिन्न संस्कृतियों और शासकों की विरासत से समृद्ध रहा है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!