खबर
Top News

मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले: 41 हजार करोड़ के विकास प्रस्ताव मंजूर; ग्रामीण रोजगार, डेयरी, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र पर फोकस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 सितंबर 2026, 2:25 pm
शेयर करें:
मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 1 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए करीब 41 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव स्वीकृत किए। बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने फैसलों की जानकारी दी।

जी राम जी योजना के लिए 29,619 करोड़
कैबिनेट ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के लिए 29,619 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों को गति देने का लक्ष्य है।

डेयरी विकास पर 2,973 करोड़
पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए 2,973 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसमें 1,547 करोड़ रुपए प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने पर खर्च होंगे। अगले पांच वर्षों में सहकारी दुग्ध समितियों का विस्तार 7,331 से बढ़ाकर 26 हजार गांवों तक करने का लक्ष्य है।

सरकार के अनुसार प्रतिदिन दूध संकलन 12 लाख किलो से बढ़ाकर 52 लाख किलो और प्रसंस्करण क्षमता 17.8 लाख लीटर से बढ़ाकर 63.3 लाख लीटर की जाएगी।

बैगा समुदाय के लिए 25 करोड़
कैबिनेट ने बैगा समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए करीब 100 गांवों में 25 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है।

जन विश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जिलों में किए जा रहे कार्यक्रमों की भी बैठक में समीक्षा की गई। जन्माष्टमी के कारण अगला अभियान अब 11 सितंबर को होगा।

भोपाल बायपास की लागत बढ़ी
पश्चिमी भोपाल बायपास फोरलेन परियोजना की लागत 2,981 करोड़ से बढ़कर 3,225 करोड़ रुपए हो गई है। मुआवजा गुणांक बढ़ने और रातापानी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिरिक्त अंडरपास के कारण लागत बढ़ी है।

हालांकि, परियोजना की लंबाई 40 किमी से घटकर 35.61 किमी होगी। इससे जबलपुर और इंदौर के बीच दूरी करीब 21 किमी कम होने की उम्मीद है। वहीं, महलवा-बीना-खिमलासा-मालथोन मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए करीब 776 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की संपत्तियों और उपकरणों के रखरखाव को मंजूरी
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की संपत्तियों के रखरखाव के लिए 915.77 करोड़ रुपए और मशीनरी व उपकरणों के रखरखाव के लिए 488.41 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

कैबिनेट बैठक में आरजीपीवी (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के स्थान पर तीन नई यूनिवर्सिटी गठित करने से जुड़े प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया। सरकार के अनुसार इससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 8 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 8 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 9 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 9 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 10 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 10 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 10 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 10 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 10 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 10 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 10 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 10 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 10 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 10 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 11 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 11 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!