DAVV का बड़ा फैसला: अब इन छात्रों का भी साल नहीं होगा खराब; मिलेगा एडमिशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब सप्लीमेंट्री परीक्षा में किसी विषय में सफल नहीं होने पर भी छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थी सेकंड ईयर में प्रवेश लेकर नियमित पढ़ाई जारी रख सकेंगे और अगले शैक्षणिक सत्र की मुख्य परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे।
11 स्नातक पाठ्यक्रमों पर लागू होगी
विश्वविद्यालय के अनुसार यह व्यवस्था बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए सहित 11 स्नातक पाठ्यक्रमों पर लागू होगी। हालांकि, जिन विद्यार्थियों के प्रथम वर्ष के विषय लंबित रहेंगे, उन्हें सेकंड ईयर की परीक्षा से पहले या उसके साथ उन विषयों को अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करना होगा। तभी अगले वर्ष की परीक्षा का परिणाम मान्य किया जाएगा।
इन छात्रों को मिलेगी राहत
डीएवीवी का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों का एक वर्ष बचाना, अनावश्यक शैक्षणिक देरी रोकना और अतिरिक्त फीस के बोझ से राहत देना है। पहले सप्लीमेंट्री परीक्षा में असफल होने पर छात्रों को पूरा प्रथम वर्ष दोबारा करना पड़ता था, जिससे उनका एक साल बर्बाद हो जाता था।
सितंबर आयोजित होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
विश्वविद्यालय सितंबर के पहले सप्ताह में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें करीब 15 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। बीए और बीएससी प्रथम वर्ष के परिणाम अभी जारी होने बाकी हैं, इसलिए परीक्षार्थियों की संख्या और बढ़ सकती है।
यह रहेंगे नियम
नई शिक्षा नीति के तहत लागू क्रेडिट आधारित मूल्यांकन प्रणाली में 14 से 39 क्रेडिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के पात्र होंगे। वहीं 40 या उससे अधिक क्रेडिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उत्तीर्ण माना जाएगा, जबकि इससे कम क्रेडिट मिलने पर छात्र असफल घोषित किए जाएंगे।
MBA (कंसोर्टियम) के पूर्व छात्र अब भी डिग्री का इंतजार कर रहे
इधर, डीएवीवी के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) से संचालित बंद हो चुके एमबीए पार्ट-टाइम (कंसोर्टियम) पाठ्यक्रम के कई पूर्व छात्र आज भी अपनी डिग्री मिलने का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय और संस्थान के बीच परीक्षा परिणाम की रिकॉर्ड तिथि स्पष्ट नहीं होने के कारण वर्षों बाद भी डिग्री जारी नहीं हो पा रही है। इस कारण उन्हें लगातार विश्वविद्यालय और आईएमएस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
संबंधित समाचार

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!