अवैध यूनिपोल पर बड़ी कार्रवाई: नगर निगम ने हटाए; एमआईसी सदस्य ने की थी शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध विज्ञापन ढांचों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय नगर से बापट चौराहा तक लगे यूनिपोल और होर्डिंग्स को हटा दिया है। बता दें कि, इसको लेकर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने शिकायत की थी।
मेट्रो पिलरों के बीच लगाए गए थे यूनिपोल्स
करीब 20 से ज्यादा अवैध यूनिपोल्स पर बुलडोज़र चलाया गया, जिनमें से कई मेट्रो पिलरों के बीच लगाए गए थे। यह कार्रवाई मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश के बाद की गई, जबकि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने भी जांच में शिकायत को सही पाया था।
2019 में समाप्त हो चुके अनुबंध
जांच में यह सामने आया कि 2019 में समाप्त हो चुके अनुबंध के बावजूद निजी कंपनी दीपक एडवरटाइजिंग द्वारा अवैध रूप से कब्जा जारी रखा गया था। इस पूरे मामले में अधिकारियों की संभावित मिलीभगत और नगर निगम को राजस्व नुकसान के आरोप भी उभरकर सामने आए हैं।
सभी अवैध ढांचों को हटाया
कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची निगम टीम ने एक-एक कर सभी अवैध ढांचों को हटाया। विजय नगर चौराहा इस अभियान का मुख्य केंद्र रहा, जहां से शुरुआत कर बापट चौराहा तक अवैध विज्ञापनों का पूरी तरह सफाया किया गया।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
नगर निगम ने सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध यूनिपोल लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम को शहर में “यूनिपोल घोटाले” पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है और भविष्य में सख्त निगरानी के संकेत भी दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!