पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121 पेटी बीयर की जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
कोतवाली पुलिस ने देर रात अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान बीयर से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब ढाई लाख रुपये से अधिक मूल्य की 121 पेटी बीयर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चार आरोपी मौके से गिरफ्तार
पुलिस ने लूघरवाड़ा शराब दुकान से जुड़े गद्दीदार आकाश जैसवाल (27) निवासी प्रयागराज, पिकअप चालक देवीप्रसाद पवार (45) निवासी परासिया (थाना बंडोल), तथा उसके सहयोगी मनोज बघेल (34) और संदीप चंद्रवंशी (25) को गिरफ्तार किया है।
सूचना पर दबिश, दस्तावेज निकले फर्जी
एएसपी दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में बीयर भरकर अवैध परिवहन की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली, जिसमें 121 कार्टून में करीब 6000 बीयर केन बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान चालक ने आबकारी वेयरहाउस की बिल्टी दिखाई, लेकिन जांच में पाया गया कि दस्तावेज किसी अन्य वाहन के थे। इससे स्पष्ट हुआ कि शराब को अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था।
आबकारी एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने पिकअप वाहन (MH 40 CT 4630) सहित शराब जब्त कर चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध परिवहन में केवल कर्मचारी शामिल थे या नागपुर के ठेकेदार की भी भूमिका है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में लूघरवाड़ा, नगझर और बंडोल शराब दुकानों का संचालन एक ठेकेदार को सौंपा गया है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!