मेट्रो स्टेशन के पास निगम की बड़ी कार्रवाई: ढहाए 14 जर्जर मकान
KHULASA FIRST
संवाददाता

जनसुरक्षा के मद्देनजर जोन 3 में चली जेसीबी, 2 खतरनाक भवनों समेत निगम के 12 पुराने क्वार्टर्स जमींदोज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर पालिक निगम द्वारा शहर में जनसुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए खतरनाक व जर्जर मकानों को हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कल को जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले नगर निगम रोड पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित दो अत्यंत जर्जर भवनों और नगर निगम के ही 12 पुराने जर्जर क्वार्टर्स को निगम की रिमूवल टीम ने पूरी तरह से ढहा दिया। मानसून के मौसम में किसी भी संभावित हादसे को टालने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया।
कमजोर मकानों से हर समय था हादसे का खतरा - यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के कड़े दिशा-निर्देशों के बाद अमल में लाई गई। निगम प्रशासन को पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में स्थित इन मकानों के जर्जर होने की शिकायतें मिल रही थीं। मेट्रो स्टेशन का काम चलने के कारण इस मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की आवाजाही लगातार बनी रहती है।
ऐसे में इन कमजोर मकानों से हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा था। खतरे का सही समय पर आकलन करते हुए सोमवार सुबह ही निगम का भारी अमला पोकलेन और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गया और देखते ही देखते सभी चिह्नित जर्जर मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया।
पुलिस बल रहा तैनात
कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने में भवन अधिकारी पल्लवी पाल, भवन निरीक्षक जोशना उबनारे और सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे की मुख्य भूमिका रही।
इसके साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए एमजी रोड थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर के अन्य हिस्सों में भी जर्जर और खतरनाक घोषित हो चुके मकानों को चिह्नित कर लिया गया है और आने वाले दिनों में ऐसी संपत्तियों पर कार्रवाई और की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!