नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास एमडी (मेफेड्रोन) की तस्करी के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से करीब 4 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामदगी और उसके स्रोत को लेकर जांच जारी
पूछताछ में युवक ने खुद को भोपाल जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाला वकील बताया है।
हालांकि, पुलिस उसके इस दावे का सत्यापन कर रही है। फिलहाल मामले में मादक पदार्थ की बरामदगी और उसके स्रोत को लेकर जांच जारी है।
डिलीवरी देने के इंतजार में खड़े होने की सूचना
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास एक युवक मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली।
पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 4 ग्राम एमडी बरामद हुई।
जहांगीराबाद निवासी मुकुल ढोलपुरे से पूछताछ
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान जहांगीराबाद निवासी मुकुल ढोलपुरे के रूप में हुई है।
उससे पूछताछ की जा रही है कि वह एमडी कहां से लाया था और इसे किसे देने वाला था।
सप्लायर और खरीदार की तलाश
क्राइम ब्रांच मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस आरोपी के संपर्कों, संभावित सप्लायर और खरीदार की भूमिका की जांच कर रही है।
साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह पहले कभी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।
जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!