सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर बैंकिंग कियोस्क की अनुमति और प्रस्ताव स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
चार बैंकिंग कियोस्क की मंजूरी के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह ने चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन को मंजूरी देने और आवश्यक अनुमति जारी करने के बदले सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।
बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर दीपेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत सीबीआई की जबलपुर इकाई से की।
शिकायत सही मिलने पर CBI ने बिछाया जाल
सीबीआई पुलिस अधीक्षक एस.के. राठी के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम शहडोल पहुंची और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।
गुरुद्वारे के पास रिश्वत लेते ही दबोचा
पूर्व निर्धारित योजना के तहत आरोपी सहायक प्रबंधक ने बैंक के बाहर गुरुद्वारे के पास शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली। जैसे ही रकम आरोपी के हाथ में पहुंची, पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
बैंकिंग महकमे में मचा हड़कंप
कार्रवाई के बाद बैंकिंग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सीबीआई आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल तो नहीं रहा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सीबीआई की इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!