एयरपोर्ट रोड पर दंपति के अपहरण कांड में खुलासा: गंजेड़ी ने टैक्सी छीनी; फिर तेज बस चालक को ढूंढने के लिए दौड़ाई कार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एयरपोर्ट रोड और सुपर कॉरिडोर इलाके में कल शाम उस वक्त हाई-वोल्टेज फिल्मी ड्रामा देखने को मिला, जब गांजे के नशे में धुत एक आरोपी ने चलती टैक्सी में घुसकर पहले वाहन पर कब्जा किया और फिर आधे घंटे तक शहर की सड़कों पर ‘खतरनाक सफर’ शुरू कर दिया। घटना ने न सिर्फ आम लोगों को दहला दिया, बल्कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
मामला उस समय शुरू हुआ, जब दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे रिटायर्ड बैंक अधिकारी अनिल शुक्ला (66) अपनी पत्नी रेखा शुक्ला के साथ टैक्सी में सफर कर रहे थे।
इसी दौरान सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में आरोपी टैक्सी
चालक अमन पाल ने लिफ्ट मांगने के बहाने गाड़ी को रोका और उसमें सवार हो गया।
नशे और मानसिक बीमारी की पुष्टि
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में था और प्राथमिक पूछताछ भी संभव नहीं हो सकी। बाद में उसकी मेडिकल और पृष्ठभूमि जांच में पता चला कि उसका मानसिक उपचार भी चल रहा है। इस पूरी घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बीच सड़क पर हुई इस हाई-वोल्टेज घटना ने यह साफ कर दिया कि नशे और मानसिक असंतुलन से जुड़े मामलों में त्वरित नियंत्रण की जरूरत है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं घायल दंपति का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
फिल्मी अंदाज में टैक्सी पर कब्जा
आरोपी ने चलते वाहन को फिल्मी स्टाइल में रोककर ड्राइवर को बाहर फेंक दिया और खुद स्टेयरिंग संभाल ली। इसके बाद उसने टैक्सी को मिशन मोड में दौड़ा दिया और बस की तलाश में शहरभर में गाड़ी भगाने लगा। करीब आधे घंटे तक चलती कार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दंपती ने बार-बार उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नशे की हालत में किसी की बात समझने की स्थिति में नहीं था।
दंपति की हिम्मत बनी ढाल
इस खतरनाक सफर के दौरान बुजुर्ग दंपती ने साहस दिखाते हुए आरोपी से लगातार संघर्ष किया और उसे शांत करने की कोशिश की। कई बार गाड़ी के अंदर ही झगड़ा और हाथापाई की स्थिति बनी, लेकिन दंपती ने हिम्मत नहीं हारी।
पुलिस से भिड़ंत और ‘काटने’ की घटना
सड़क पर उत्पात मचाते हुए आरोपी जब आगे बढ़ा तो कुछ जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों से भी झड़प की और कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी को काट लिया।
हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरोपी को काबू में किया गया। आखिरकार आरोपी की टैक्सी एक पोल से टकरा गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बस की टक्कर के बाद शुरू किया पीछा करना
जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ समय पहले आरोपी अमन की गाड़ी को एक बस ने टक्कर मार दी थी और चालक फरार हो गया था। इसी हादसे के बाद से आरोपी आक्रोश और नशे की हालत में उस बस और चालक की तलाश में घूम रहा था।
इसी दौरान जब उसने टैक्सी देखी, तो उसे लगा कि शायद बस चालक या उसका कोई साथी उसमें हो सकता है। नशे में धुत होने के कारण वह यह तक नहीं समझ पाया कि पीछे बैठे लोग सामान्य यात्री हैं।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!