खबर
Top News

नशे के सौदागरों पर बड़ा वार: तीन इलाकों में एक्शन; तस्करों की सप्लाई चेन ध्वस्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अप्रैल 2026, 1:35 pm
शेयर करें:
नशे के सौदागरों पर बड़ा वार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। कनाड़िया, अन्नपूर्णा और चंदन नगर थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी सप्लाई चेन पर करारा प्रहार किया है।

आरोपियों से बड़ी मात्रा में गांजा, वाहन और मोबाइल जब्त किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि ये तस्कर शहर में संगठित नेटवर्क के तहत नशे की खेप खपा रहे थे।

जानकारी के अनुसार कनाड़िया पुलिस ने एएसआई मुनेंद्र सिंह कुशवाह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नागेश धौलपिरया (19) निवासी टिगरिया गोगा, जिला देवास और कान्हा चौहान (19) निवासी ग्राम गंगारदी, जिला देवास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर में गांजे की बड़ी खेप खपाने की फिराक में थे।

संदिग्ध हालत में घूम रहे थे
आरोपियों को टीपीएस 05 फीनिक्स मॉल रोड क्षेत्र में दबोचा गया, जहां वे संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। तलाशी लेने पर नागेश के पास से 1.313 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे हल्दीराम लिखी थैली में छिपाकर रखा गया था। जब्त गांजे की कीमत करीब 18,500 रुपए आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत करीब 50 हजार रुपए) और एक ओपो मोबाइल फोन (कीमत करीब 18 हजार रुपए) भी जब्त किया है।

पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वे गांजा कहां से लाते थे।

1 किलो से ज्यादा गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजे की डिलिवरी से पहले ही पकड़ लिया। उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा थाने के एसआई एमरकस टोप्पो की शिकायत पर पुलिस ने विकास वर्मा (52) पिता राजेंद्र कुमार वर्मा निवासी बी-52 विदुर नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी यूनिक अस्पताल के सामने दशहरा मैदान पर संदिग्ध हालत में खड़ा था और गांजे की डिलिवरी देने की फिराक में था। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग की थैली में रखा करीब 1 किलो 4.19 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा किसे सप्लाई करने आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।

अस्पताल के पीछे घेराबंदी: 442 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस ने घेराबंदी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कल्लू उर्फ अजवार (48) पिता अब्दुल सत्तार निवासी गली नंबर 12 आमवाला रोड, चंदन नगर को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आरोग्य अस्पताल के पीछे स्थित खाली मैदान में संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 442 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4,420 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 7 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 8 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 8 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 8 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 9 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 9 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 9 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 9 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 9 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 10 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 10 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 10 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 10 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 10 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 10 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!