खबर
Top News

एटीएस की बड़ी कार्रवाई: युवक हिरासत में; मोबाइल में मिली पाकिस्तानी से भेजी फाइल,मार्शल आर्ट ट्रेनिंग और संदिग्ध संपर्कों की जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 6:12 pm
शेयर करें:
एटीएस की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने राजधानी भोपाल में देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े होने के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। एटीएस ने शुक्रवार सुबह उसे काजी कैंप क्षेत्र में नन्हे बी की मस्जिद के पास से पकड़ा।

डॉक्टर के क्लीनिक में कार्यरत
बताया जा रहा है कि आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में मिले कुछ इनपुट्स के आधार पर उसकी गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है।

जिहादी साहित्य से संबंधित पीडीएफ मिली
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजे गए कथित जिहादी साहित्य से संबंधित पीडीएफ दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों और आरोपी के डिजिटल नेटवर्क की जांच की जा रही है।

एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन दस्तावेजों का उद्देश्य क्या था और आरोपी किन लोगों के संपर्क में था। आरोपी कथित तौर पर विशेष प्रशिक्षण लेने के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। हालांकि इस संबंध में जांच अभी जारी है और एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पुष्टि कर रही हैं।

मार्शल आर्ट ट्रेनिंग और संदिग्ध संपर्कों की जांच
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहा था। एटीएस उसकी ऑनलाइन गतिविधियों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और विदेशी संपर्कों की गहन पड़ताल कर रही है।

देवबंद से जुड़े कुछ संपर्कों की जानकारी
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के देवबंद से जुड़े कुछ संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

यूएपीए और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज
एटीएस ने आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए ) और राष्ट्रद्रोह से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को भोपाल जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 16 जून तक रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान जांच एजेंसियां उससे उसके संपर्कों, डिजिटल गतिविधियों और संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेंगी।

डार्क एप्स और सोशल मीडिया गतिविधियां जांच के दायरे में
जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी कुछ डार्क एप्लिकेशन के माध्यम से संदिग्ध समूहों से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और ऑनलाइन गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में कुछ आपत्तिजनक ऑनलाइन टिप्पणियों की जानकारी सामने आई है। एजेंसियां डिजिटल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं।

बेहद गोपनीय तरीके से हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार एटीएस की यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस तक को पहले से नहीं दी गई थी। जांच एजेंसियां फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 6 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 6 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 6 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 6 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 7 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 7 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 7 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 8 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 8 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 8 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 8 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 9 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 9 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 9 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 9 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 9 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!