मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर संभाग के नए आयुक्त; 20आईएएस अधिकारियों के तबादले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार संभालने के बाद राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
2010 बैच के हैं लाक्षाकार
फेरबदल में 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भास्कर लाक्षाकार को इंदौर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे अब तक आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्यप्रदेश, भोपाल के पद पर कार्यरत थे। उनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था।
एनवीडीए का अतिरिक्त प्रभार भी
नए आदेश के अनुसार अब वे आयुक्त, इंदौर संभाग के साथ-साथ आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, वर्तमान आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है।
इन वरिष्ठ अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। इनमें केसी गुप्ता (1992) को कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
सचिन सिन्हा (1995) को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अपर मुख्य सचिव एवं राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।राघवेंद्र कुमार सिंह (1997) को प्रमुख सचिव, वन विभाग नियुक्त किया गया।
संदीप यादव (2000) को प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।जॉन किंग्सली ए. (2004) को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का सचिव बनाया गया।
कई जिलों के कलेक्टर भी बदले
सरकार ने कई जिलों में भी नए कलेक्टर नियुक्त किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से अजय कटेसरिया को रतलाम, रत्नाकर झा को अनूपपुर, मिशा सिंह को शहडोल, गुरु प्रसाद को खरगोन, दिव्यांक सिंह को मंदसौर, डॉ. शेर सिंह मीणा को आगर-मालवा सहित कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बदलाव
फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री सचिवालय और विभिन्न प्रमुख विभागों में भी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी की गई है।
प्रदेश में नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने के बाद जारी यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इसे सरकार की प्रशासनिक प्राथमिकताओं और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!