केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस समेत 20 वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त सचिव व समकक्ष पदों पर नियुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 6 अधिकारियों सहित विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के कुल 20 अधिकारियों को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) और संयुक्त सचिव समकक्ष पदों पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ( एसीसी) की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के अनुसार, चयनित अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई प्रमुख मंत्रालयों में मिली नई जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत, कृषि एवं किसान कल्याण, परमाणु ऊर्जा, कोयला, उपभोक्ता मामले, वित्तीय सेवाएं, मत्स्य पालन, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, आवास एवं शहरी कार्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कॉर्पोरेट कार्य, राजस्व, नीति आयोग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में की गई है।
विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों को मिला अवसर
इस सूची में आईएएस, आईएफओएस, आईआरएस, आईआरटीएस, आईआरएसईई, IAS, IFoS, IRS, IRTS, IRSEE, IA&AS, ISS सहित विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों को शामिल किया गया है। अधिकांश अधिकारियों का कार्यकाल पांच वर्ष या निर्धारित अवधि तक रहेगा।
एसीसी की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश
डीओपीटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां लेवल-14 पे मैट्रिक्स के अंतर्गत की गई हैं। सभी अधिकारियों की नियुक्ति संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
केंद्र सरकार का यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन नियुक्तियों के बाद कई प्रमुख मंत्रालयों में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक नेतृत्व को नई मजबूती मिलेगी।
संबंधित समाचार

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!