खबर
Top News

बड़ा फेरबदल: अधिकारियों के हुए तबादले; कई जिलों में हुआ बदलाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जून 2026, 6:10 pm
शेयर करें:
बड़ा फेरबदल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 66 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl. DCP) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

इस तबादला सूची में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सागर, मंदसौर, खंडवा, शिवपुरी, सतना, अलीराजपुर, कटनी, गुना, दतिया, बालाघाट, पन्ना और कई अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

इंदौर में हुए प्रमुख बदलाव
राज कृष्णा को एसडीओपी सबलगढ़ (मुरैना) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण) बनाया गया है।
रमेश कुमार द्विवेदी को एएसपी महू, इंदौर ग्रामीण से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
रामसनेही मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3, इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंदसौर भेजा गया है।
अमरेंद्र सिंह गौर को उप सेनानी 34वीं वाहिनी धार से आरएपीटीसी इंदौर में पदस्थ किया गया है।
अजीत सिंह चौहान को एएसपी रेल इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा बनाया गया है।
बलवीर सिंह सेंगर को एएसपी सागर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है।
विक्रम खुखरी को पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, इंदौर बनाया गया है।
पंकज पांडे को एएसपी छिंदवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4, भोपाल भेजा गया है।

भोपाल में भी बड़े बदलाव
मिनी शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल नियुक्त किया गया है।
प्रशांत कुमार चौबे को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, भोपाल की जिम्मेदारी मिली है।
दीपक नायक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरक्षा भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसेन बनाया गया है।
गीता डोंगरे चौहान को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना, भोपाल पदस्थ किया गया है।

ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी बदलाव
अनु बेनीवाल को एएसपी ग्वालियर से एएसपी जबलपुर बनाया गया।
सुजावल जग्गा को नगर पुलिस अधीक्षक धार से एएसपी ग्वालियर पदस्थ किया गया।
करणदीप को एसडीओपी बैहर (बालाघाट) से एएसपी उज्जैन बनाया गया।
आयुष जायसवाल को एसडीओपी कोलारस (शिवपुरी) से एएसपी जबलपुर भेजा गया।

कई जिलों को मिले नए एएसपी
तबादला सूची में सागर, सतना, टीकमगढ़, अलीराजपुर, शिवपुरी, पन्ना, खंडवा, बुरहानपुर, दतिया, गुना, सीधी, अशोकनगर, बैतूल, नीमच, मंदसौर और खरगोन सहित कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

गृह विभाग ने जारी किए आदेश
गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादले आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 3 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 3 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 3 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 3 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 4 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 4 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 5 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 5 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 5 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 6 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 6 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!