करोड़ों के सहकारी बैंक घोटाले पर बड़ा एक्शन: जिला सहकारी बैंक सीईओ निलंबित; जांच में सही मिले भ्रष्टाचार के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उमरिया/शहडोल।
मध्यप्रदेश के सहकारी बैंकिंग तंत्र में करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शहडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संतोष कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में धान खरीदी, अवैध वसूली और निजी खातों में रकम ट्रांसफर जैसी गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।
जांच में खुलीं करोड़ों की गड़बड़ियां
आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, भोपाल के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच दल ने मामले की जांच की। अंतरिम जांच रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर भोपाल मुख्यालय ने निलंबन की कार्रवाई की।
धान खरीदी से लेकर निजी खातों में ट्रांसफर तक के आरोप
जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 की धान खरीदी के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक खर्च दिखाया गया। इसके अलावा फील्ड कर्मचारियों से कथित रूप से अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कराई गई। इतना ही नहीं, नव नियुक्त समिति प्रबंधकों से 'खली-चुनी' के नाम पर भी निजी खाते में पैसे जमा कराने के आरोप सामने आए हैं।
ईओ डबल्यू और लोकायुक्त भी करेंगे जांच
मामले की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) और लोकायुक्त को भी भेज दी गई है। दोनों एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच में यदि अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य जिम्मेदारों पर भी गिर सकती है गाज
सहकारी बैंक में सामने आए इस कथित करोड़ों के घोटाले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और पूरे मामले की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!