‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई: चार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने दी थी दो स्थानों पर दबिश, इतने लीटर अवैध शराब जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्टँ, देवास।
देवास पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई दबिश में पुलिस ने करीब 500 लीटर अवैध शराब और एक वाहन जब्त किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
संगठित अपराध पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जिले में संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 27 मार्च की रात अवैध शराब तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई।
पहली कार्रवाई: सुनवानी महांकाल में गिरफ्तारी
पुलिस ने ग्राम सुनवानी महांकाल में घेराबंदी कर धर्मेंद्र परमार और प्रदीप रावत को पकड़ा। इनके कब्जे से 24 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है।
दूसरी दबिश: लोहार पिपल्या में वाहन समेत पकड़ाए
दूसरी कार्रवाई ग्राम लोहार पिपल्या स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे की गई। यहां से नरेंद्र राजपूत और संदीप डाबी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 31 पेटी अवैध शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल हो रहा टवेरा वाहन (MP13BA4844) भी जब्त किया गया।
कुल 7.20 लाख का माल जब्त
दोनों कार्रवाइयों में कुल 55 पेटी, यानी करीब 500 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2.20 लाख रुपए है। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए कीमत का वाहन भी जब्त किया गया। इस तरह कुल जब्त मश्रुका की कीमत 7.20 लाख रुपए आंकी गई है।
रिमांड पर लिए गए आरोपी
चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!