क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार; दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज, भागने का भी किया था प्रयास
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और अन्य राज्यों से ड्रग्स लाकर शहर में सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया, जिसमें उसके हाथ में चोट भी आई है।
क्राइम ब्रांच को अहम सफलता
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक अहम सफलता हासिल की है। टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एमडी ड्रग तस्कर वसीम खान (निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा और काजल उपाध्याय से मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी वसीम खान की पहचान की गई। पुलिस ने उसे चिन्हित कर दबिश दी और गिरफ्तार कर लिया।
इंदौर में सप्लायर्स को उपलब्ध कराता था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अन्य राज्यों से एमडी (मेफेड्रोन) जैसे मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लायर्स को उपलब्ध कराता था। इससे पहले इसी प्रकरण में गिरफ्तार चार आरोपियों के कब्जे से 24.08 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.40 लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि वसीम खान के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इंदौर में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दो प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी मजदूरी का काम करता है, लेकिन अवैध रूप से ड्रग तस्करी में भी सक्रिय था।
मामले की विस्तृत जांच
आरोपी के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!