लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जनशिक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की लगातार कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामलों में सतना और धार में दो अलग-अलग कार्रवाई में अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
फाइल बढ़ाने के बदले मांगी रिश्वत
सतना में उतैली वार्ड नंबर 22 निवासी मनोज प्रताप सिंह ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर (तहसील रामपुर बाघेलान) में पदस्थ जनशिक्षक महेन्द्र पांडे क्रमोन्नति फाइल ट्रेजरी भेजने के बदले 1500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
पहले फाइल में आपत्ति लगाकर वापस भेजा गया था। सुधार के बाद दोबारा फाइल भेजने के लिए भी आरोपी पैसे मांग रहा था।
1200 रुपए लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप बिछाया। जैसे ही जनशिक्षक ने 1200 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया और एसराम मरावी सहित टीम शामिल रही।
धार में भी 10 हजार लेते पकड़ाया बाबू
इससे पहले भी धार में लोकायुक्त की कार्रवाई हुई। जल संसाधन विभाग के बाबू राज दिनकर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। फरियादी दयाराम पटेल से तालाब की जमीन पर खेती के पट्टे के लिए 30 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। आरोपी अपने किराए के घर पर रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने दबोच लिया।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत शिकायत करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!