लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के एक अमीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
पट्टा स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त को ग्राम आमला (धार) निवासी 36 वर्षीय दयाराम पटेल ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि गांव के तालाब की खाली जमीन पर खेती के लिए पट्टा दिलाने के बदले जल संसाधन विभाग के अमीन राज दिनकर उनसे पैसे की मांग कर रहे थे।
लोकायुक्त से कार्रवाई की मांग की
आवेदक के अनुसार, पट्टे की वैध फीस 5 से 7 हजार रुपए है, लेकिन आरोपी अमीन ने 30 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने लोकायुक्त से कार्रवाई की मांग की।
शिकायत की पुष्टि के बाद बिछाया जाल
शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, इंदौर संभाग राजेश सहाय के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद 31 मार्च 2026 को ट्रैप टीम गठित की गई।
घर बुलाकर रिश्वत लेते ही दबोचा
कार्यालय में अवकाश होने के कारण आरोपी ने आवेदक को धार बुलाया। आवेदक ने उसे अपने किराए के मकान (प्रकाश नगर, धार) पर बुलाया, जहां पहले से लोकायुक्त टीम तैनात थी।
जैसे ही आरोपी राज दिनकर ने आवेदक से 10,000 रुपए रिश्वत के रूप में अपने दाहिने हाथ में लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया। टीम में आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, कमलेश परिहार, अनिल परमार और रामेश्वर निंगवाल शामिल रहे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!