लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसानों को मिलने वाले केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने देपालपुर तहसील के गौतमपुरा स्थित सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना में कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
20 हजार रुपए की मांगी रिश्वत
लोकायुक्त को ग्राम कुनघारा निवासी किसान जाकिर हुसैन पटेल ने शिकायत की थी कि उन्होंने वर्ष 2024 में केसीसी के तहत दो लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण का नवीनीकरण कराने और दोबारा लोन स्वीकृत कराने के लिए संस्था के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित राशि के अलावा 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 12 जून 2026 को विशेष ट्रैप दल गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने संस्था कार्यालय में छापा मारकर कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रभारी समिति प्रबंधक अमन जोशी तथा सहायक समिति प्रबंधक रमेशचंद्र पंड्या को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
मामला दर्ज
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इनके निर्देश पर की गई इस कार्रवाई
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी संस्थाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
इनकी रही भूमिका
इस ट्रैप कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक शैलेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनीष माथुर शामिल रहे।
लोगों से अपील
लोकायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत लोकायुक्त कार्यालय को दें।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!