लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद तहसील के एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी जमीन के सीमांकन की रिपोर्ट तैयार करने के एवज में किसान से 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
काम करने के बदले की रिश्वत की मांग
जानकारी के अनुसार ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा के खिलाफ स्थानीय किसान शिव कुमार जायसवाल ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। किसान का आरोप था कि जमीन का सीमांकन कराने के लिए कई बार प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद पटवारी जानबूझकर रिपोर्ट लंबित रखे हुए था और काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
चार बार सीमांकन, फिर भी नहीं बनी रिपोर्ट
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपनी जमीन का चार बार सीमांकन कराया, लेकिन हर बार कोई न कोई कारण बताकर रिपोर्ट तैयार नहीं की गई। आरोप है कि पटवारी बिना पैसे लिए दस्तावेज आगे बढ़ाने को तैयार नहीं था, जिससे किसान लगातार परेशान हो रहा था।
जांच में सही निकली शिकायत
लोकायुक्त टीम ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद विशेष योजना बनाकर आरोपी को पकड़ने की तैयारी की गई।
रिश्वत लेते ही दबोचा
मंगलवार को शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 5 हजार रुपए देकर पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो वे गुलाबी रंग के हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।
तहसील परिसर में मचा हड़कंप
कार्रवाई की खबर फैलते ही स्लीमनाबाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!