लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खरगोन जिले की जनपद पंचायत महेश्वर में पदस्थ संविदा उपयंत्री मनोज सांवले को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र के बदले मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता मगन सिंह मकवाने, सचिव ग्राम पंचायत बड़वेल/कांकरिया, तहसील महेश्वर ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में कराए गए कूप जाली निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के बदले उपयंत्री मनोज सावले ने 14 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
आरोप है कि आरोपी पहले ही आवेदक पर दबाव बनाकर 4 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से प्राप्त कर चुका था।
सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद 5 जून 2026 को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़ा गया
लोकायुक्त टीम ने जनपद पंचायत महेश्वर स्थित उपयंत्री के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह बघेल, पवन पटोरिया, कमलेश परिहार और मनीष माथुर शामिल रहे।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!