लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
ब्योहारी तहसील में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खांड नगर परिषद की उपाध्यक्ष सुधा रजक के पति रमेश प्रसाद रजक ने लोकायुक्त से शिकायत की थी।
75 हजार रुपये की मांग की
शिकायत में आरोप लगाया गया कि तहसील में पदस्थ खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति मकान संबंधी प्रकरण में कब्जा दिलाने और मकान खाली कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। फरियादी के मुताबिक आरोपी ने कुल 75 हजार रुपये की मांग की थी।
पहले भी ले चुका था 27 हजार रुपये
शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी कर्मचारी इससे पहले मार्च महीने में दो किस्तों में 12 हजार और 15 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। लगातार हो रही अवैध मांग से परेशान होकर रमेश रजक ने लोकायुक्त रीवा से शिकायत की।
सत्यापन के बाद बिछाया जाल
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने के बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही आरोपी ने 75 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
15 दिन में दूसरा रिश्वत कांड
गौरतलब है कि ब्योहारी तहसील में यह पहला मामला नहीं है। करीब 15 दिन पहले भी एसडीएम कार्यालय के एक कर्मचारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
संबंधित समाचार

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा

बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान:यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!