लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार; घर के बाहर से दबोचा, मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग में पदस्थ एक राजस्व निरीक्षक को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन के सीमांकन के बदले एक व्यापारी से एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
मटर प्लांट के लिए खरीदी थी जमीन
जानकारी के अनुसार व्यापारी रोहित जैन ने अपने साथियों के साथ शहपुरा तहसील के ग्राम क्लोन में मटर प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी। जमीन का नामांतरण हो चुका था, लेकिन सीमांकन की प्रक्रिया लंबित थी।
सीमांकन कराने के लिए उन्होंने शहपुरा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी से संपर्क किया। व्यापारी का आरोप है कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद सीमांकन के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई।
दो माह से लगवा रहा था चक्कर
शिकायतकर्ता के अनुसार वह करीब दो महीने से सीमांकन के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर काम टाल दिया जाता था। रिश्वत की मांग से परेशान होकर उसने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत सही मिलने पर बिछाया जाल
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को रतन कॉलोनी स्थित अपने निवास के पास रुपए लेकर बुलाया था।
घर के बाहर रिश्वत लेते पकड़ा गया
पूर्व निर्धारित योजना के तहत व्यापारी ने आरोपी को 80 हजार रुपए दिए। जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने रकम स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई।
आरोपी राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा

बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान:यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!