लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद भीकनगांव में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई।
आवास योजना की किश्त के बदले मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 6 निवासी सिराज पठान की पत्नी आयशा पठान को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था। पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए पहले ही मिल चुके थे। दूसरी किश्त जारी करने के एवज में आरोपी मयंक जैन द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के बाद बिछाया जाल
इसकी शिकायत सिराज पठान ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद 17 अप्रैल 2026 को ट्रैप दल गठित किया गया।
रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी
लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मयंक जैन को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इन अधिकारियों ने की कार्रवाई
ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रआर विवेक मिश्रा सहित आरक्षक विजय कुमार, चंद्रमोहन बिष्ट, चेतन सिंह परिहार, कृष्णा अहिरवार और प्रभात मोरे शामिल रहे।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत लोकायुक्त कार्यालय को दें।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!