लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सैलाना में गुरुवार को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी कैलाश वरख्या को 20 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया है।
सीमांकन के बदले मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त के अनुसार, आरोपी पटवारी ने किसान से करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि के सीमांकन (नपती) के एवज में 30 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ग्राम अडवानिया निवासी जितेंद्र पाटीदार ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में की थी।
पहले ही ले चुका था 3 हजार रुपए
शिकायत में बताया गया कि आवेदन के बावजूद सीमांकन नहीं होने पर किसान ने पटवारी से संपर्क किया। 9 अप्रैल को पटवारी उसके घर पहुंचा और 30 हजार रुपए की मांग की। बाद में 7 हजार कम कर 23 हजार रुपए में सौदा तय हुआ और उसी दिन 3 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले लिए गए।
जाल बिछाकर की कार्रवाई
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 16 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तहसील कार्यालय सैलाना के नायब नाजिर कक्ष में जैसे ही पटवारी ने शेष 20 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
फिलहाल लोकायुक्त टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम:बच्चों को लेकर सड़क पर बैठीं; 5 दिन से बिजली बंद होने का आरोप, 500 से अधिक परिवार परेशान,

वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक:घर में घुसा; घायल अवस्था में बताया जा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!