लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत स्तर की एक उपयंत्री को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई। शिकायतकर्ता रमेशचन्द्र चौहान, ग्राम पंचायत यशवंत नगर, डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के सचिव हैं।
इस एवज में मांगी रिश्वत
उन्होंने आरोप लगाया था कि जनपद पंचायत की उपयंत्री सावित्री मुवेल उनसे 15,000 रुपए की रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत में 15वें वित्त आयोग के तहत 4.52 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया था।
इस कार्य के भौतिक सत्यापन और माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के बदले आरोपी उपयंत्री द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
सत्यापन के बाद ट्रैप, रंगे हाथों पकड़ाई
शिकायत मिलने पर राजेश सहाय (पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त) के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की गई। लोकायुक्त टीम ने आरोपी को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में निरीक्षक रेनू अग्रवाल सहित आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक गायत्री और अर्चना की टीम शामिल रही।
लोकायुक्त की लोगों से अपील
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!