लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला शहडोल जिले से सामने आया है, जहां लोकायुक्त रीवा की टीम ने एक महिला सब इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
निर्माण कार्य के मूल्यांकन के बदले मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता जेके अग्रवाल ने 7 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद खंड बाणसागर में पदस्थ उपयंत्री (सब इंजीनियर) सुधा वर्मा ने निर्माण कार्य के मूल्यांकन के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
अग्रवाल के अनुसार, उन्हें खेल मैदान में स्टेयर (सीढ़ी) निर्माण का काम मिला था, जिसे पूरा करने के बाद भी अंतिम बिल तैयार नहीं किया जा रहा था और इसके लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी।
10 हजार लेते ही टीम ने दबोचा
शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया। 9 अप्रैल 2026 को फरियादी को 10 हजार रुपए देने के लिए भेजा गया। जैसे ही सुधा वर्मा ने रिश्वत की रकम ली, सादे कपड़ों में मौजूद टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नरसिंहपुर में भी हुई थी कार्रवाई
इससे एक दिन पहले नरसिंहपुर में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने नगर पालिका के बाबू संजय तिवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। शिकायतकर्ता भीष्म नारायण ने आरोप लगाया था कि अमानत राशि लौटाने के बदले 52 हजार रुपए की मांग की गई थी, जो बाद में 38 हजार रुपए में तय हुई।
लगातार कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा भ्रष्टाचार
लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। लगभग हर दूसरे दिन लोकायुक्त की टीमें किसी न किसी विभाग में ट्रैप कर भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ रही हैं। फिलहाल दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!