जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुटखा कारोबारी के 5 ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जीएसटी विभाग ने एक बड़े गुटखा और पान मसाला कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है, जांच के दौरान विभाग ने एक ही परिवार के नाम पर संचालित कथित ‘सरोगेट फर्म नेटवर्क’ का खुलासा किया है, जिसके जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही थी।
बिना ई-वे बिल के बाजार में खपाया जा रहा था माल
सूत्रों के अनुसार विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कारोबारी द्वारा बिना ई-वे बिल के माल का परिवहन किया जा रहा है। आरोप है कि गुटखा और पान मसाला का माल बिना वैध दस्तावेजों के बाजार में सप्लाई कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
इन्हीं शिकायतों के आधार पर राज्य कर विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित कारोबारी के पांच प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।
परिवार के नाम पर बनाया फर्मों का नेटवर्क
जांच में सामने आया कि कारोबारी ने टैक्स बचाने के लिए परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर कई फर्में संचालित कर रखी थीं। इन फर्मों के जरिए कारोबार का वास्तविक टर्नओवर छिपाया जा रहा था और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर की जा रही थी।
अधिकारियों को दस्तावेजों और स्टॉक रिकॉर्ड में कई अनियमितताएं मिली हैं, जिनकी विस्तृत जांच जारी है।
शुरुआती जांच में 1 करोड़ की टैक्स चोरी
GST विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ही करीब 1 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
कंप्यूटर डेटा और दस्तावेज खंगाल रही टीम
छापेमारी के दौरान विभाग ने खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टीम सभी वित्तीय लेनदेन और फर्मों के बीच हुए कारोबार का मिलान कर रही है।
कारोबारियों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी हलचल देखी जा रही है। विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल जांच जारी है और विभाग जल्द ही टैक्स चोरी, ब्याज और जुर्माने की अंतिम राशि का आकलन करेगा।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!